Move to Jagran APP

Weather update: अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट, इस राज्य में गरज के साथ होगी बारिश

India Meteorological Department राजस्थान मध्यप्रदेश और विदर्भ में आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ेगी। तापमान में काफी बढ़ोतरी होने की संभावनाएं है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 09:32 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 12:47 PM (IST)
Weather update: अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट, इस राज्य में गरज के साथ होगी बारिश

नई दिल्ली, एजेंसी। गर्मी लगातार अपना कहर बरपा रही है। तापमान में लगातार हो रहे बढ़ोतरी से लोग परेशान है। अब मौसम विभाग ने अब जानकारी दी है कि अगले तीन घंटो में मानसून हिमाचल में दस्तक देने वाला है। जानकारी के मुताबिक, अगले 3 घंटों में सिरमौर, शिमला, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कुल्लू और सोलन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

वहीं सुबह मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि आने वाले 3 से 4 दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गर्मी की स्थिति और भी गंभीर होने की संभावना है। बुधवार को मध्यप्रदेश के Nowgong में 47.9°C का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान 50 के पार जाने की संभावनाएं है।     

केरल और दिल्ली में देरी के साथ पहुंचेगा मानसून 

वहीं मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी की इस बार मौससून केरल में अपने तय समय से पांच दिन देरी से दस्तक देगा। केरल में मानसून 1 जून से आ जाता है लेकिन इस बार थोड़ी देरी के साथ बारिश होगी। हालांकि, 'स्काईमेट' के वरिष्ठ वैज्ञानिक समर चौधरी ने बताया कि अगले 48 घंटों के भीतर केरल में मानसून पहुंच सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख जून के आखिरी हफ्ते में होती है। लेकिन इस बार यह करीब 10-15 दिन की देरी से यहां पहुंचेगा।

मौसम विभाग के अधिकारी डी शिवानंद पाई ने कहा कि मॉनसून इस समय दक्षिण और मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में अपनी सामान्य तारीक की तुलना में पांच से सात दिन बाद आने की संभावना है। लेकिन हां, जून में पूरे भारत में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक  पिछले 65 वर्षों में दूसरा सबसे सूखा साल है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले की सामान्य बारिश 131.5 मिमी है जबकि अब तक यह बारिश सिर्फ 99 मिमी रिकॉर्ड की गई है। अल नीनो प्रभाव की वजह से यह स्थिति बनी है और यह मानसूनी बारिश पर भी असर डालेगा।

राजस्थान में पारा 50 पार
राजस्थान के चुरू में भीषण गर्मी राजस्थान का चुरू शहर गर्मी से इन दिनों बुरी तरह तप रहा है। बीते कई दिनों से यहां पारा 50 डिग्री के पार चला जाता है। बीते शनिवार को यहां का तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस था और सोमवार को भी पारा 50.3 तक पहुंच गया था। इन दोनों दिनों को दौरान यह क्षेत्र दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.