विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: तपती गर्मी के बीच बारिश बदलेगी इन राज्यों का मूड, लू की चपेट में एमपी-राजस्थान और कर्नाटक

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 08 May 2024 07:43 AM (IST)

बीते कुछ दिनों में दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। दोपहर में ही तापमान ...और पढ़ें

लू की चपेट में एमपी-राजस्थान और कर्नाटक (Image: Jagran)
लू की चपेट में एमपी-राजस्थान और कर्नाटक (Image: Jagran)

HighLights

  1. राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक राज्य आज लू की स्थिति
  2. उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश से मिलेगी राहत
  3. बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक मौसम का बदलेगा मिजाज

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: तपती और चिलमिलाती गर्मी से दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। दोपहर में ही तापमान 40 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, तीन राज्यों में लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में से कुछ में अगले कुछ दिनों तक बारिश होगी। 

IMD ने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक राज्य आज लू की स्थिति से जूझ रहे हैं। राजस्थान में 9 मई तक और मध्य प्रदेश में 10 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी। 

कहां-कहां होगी बारिश?

IMD ने बताया कि 14 मई तक उत्तर-पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलनी की भी संभावना है। इसके अलावा, 10 और 11 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। वहीं, 9 से 10 मई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बादल गरजेंगे।

बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक मौसम का बदला मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई तक बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गर्मी से राहत मिलेगी। गरज के साथ बारिश होने से लोगों का मिजाज बदल गया है। वहीं, आज यानी 8 से 11 मई तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी। महाराष्ट्र में आज ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में 12 मई तक झमाझम बारिश होगी। 

क्या दिल्ली-UP में बदलेगा मौसम?

तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर दी है। यहां 10 से 13 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली का तापमान ऊपर जाएगा, यानी 40 से 42 डिग्री के पारा बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें: Earthquake in Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.1 मापी गई तीव्रता

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध मानव तस्करी मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रूसी समेत चार को किया गिरफ्तार; ये है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।