Move to Jagran APP

Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, अगले 4-5 दिनों में देश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में 5-6 अक्टूबर 6-7 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में और 5 से 7 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना है। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां पर भी मौसम ने करवट ली है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 09:05 AM (IST)
Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, अगले 4-5 दिनों में देश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
अगले पांच दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना। फाइल फोटो

नई दिल्ली, एएनआई।  मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अंडमान और निकोबार द्वीपों में भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना बताई गई है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह व शाम का मौसम आरामदायक रहेगा तथा एक-दो स्थानों पर मौसम ठंडा व दोपहर में हल्का गर्म रहेगा। हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों में सुबह के तापमान में गिरावट के साथ मौसम ठंडा तथा दिन शुष्क व आरामदायक रहेगा।

loksabha election banner

 झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार से 10 अक्टूबर से पहले मानसून विदा हो जाएगा। अभी वह उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से गया है। बिहार से तीन से चार दिनों में इसके जाने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आईएमडी  के मुताबिक आने वाले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम में नमी होने की संभावना है। उत्तर तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ गरज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगले चार दिनों के दौरान ओडिशा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

अगले पांच दिन होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में 5-6 अक्टूबर,  6-7 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में और 5 से 7 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना है। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां पर भी मौसम ने करवट ली है। मौसम में हल्की नमीं के कारण यहां वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार से 10 अक्टूबर से पहले मानसून विदा हो जाएगा। अभी वह उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से गया है। बिहार से तीन से चार दिनों में इसके जाने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.