विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में ठंड फिर होगी प्रचंड, मुसीबत बन सकती है शीतलहर

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 12 Jan 2023 02:44 PM (IST)

Weather Update भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और पश्चिमी ...और पढ़ें

Weather Update Cold will again be severe in many states
Weather Update Cold will again be severe in many states

नई दिल्ली, एएनआई। Weather Update Cold Wave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत मौदानी भागों में फिलहाल ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं मिलने वाली है। कड़ाके की ठंड और कोहरा एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है। IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि, ''अभी उत्तर भारत में ठंड कम हो गई है। 2 दिन बाद पूरे उत्तर भारत में तापमान में फिर से कमी आएगी। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमि राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान में कमी होगी। धीरे-धीरे पूर्वी राज्यों में तापमान में कमी आएगी। शीतलहर दोबारा से आने की संभावना है''

बन सकती है शीतलहर की स्थिति

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि 15 जनवरी से शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आने वाले 2-4 दिन हवाएं तेज होने के कारण कोहरे की स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी। 15- 16 के आसपास घने कोहरे की भी आशंका है।

कोहरे से मिली राहत

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे की स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

बारिश बन सकती है मुसीबत

पश्चिमी विक्षोभ के चलते साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अच्‍छी बारिश होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इससे लगते क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है। जम्‍मू-कश्‍मीर और ह‍िमाचल प्रदेश में बारिश के साथ हिमपात हो सकता हैं। बिहार में कोहरे और शीतलहर से फिलहाल राहत के आसार नहीं है।

ये भी पढ़ें:

Pakistan Wheat Crisis: PoK में आटे की जबरदस्त किल्लत, आसमान छू रहे हैं जरूरी चीजों के दाम

'जानकारी नहीं', शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर बोले नीतीश कुमार, बक्सर मामले पर पूछे गए सवाल पर कही ये बात