विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली, यूपी, एमपी सहित इन राज्यों में आज होगी बारिश; जानें मौसम का ताजा अपडेट

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 07 Jan 2022 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 01:44 PM (IST)

उत्तर भारत में फिलहाल सर्दी का कहर जारी है। यही नहीं अभी 9 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत ...और पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में एक बार फिर बारिश व बर्फबारी के आसार (फाइल फोटो)
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में एक बार फिर बारिश व बर्फबारी के आसार (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में फिलहाल सर्दी का कहर जारी है। यही नहीं अभी 9 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत के तमाम राज्यों में बारिश जारी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी जैसे उत्तर भारत के राज्यों और मध्य भारत में बारिश का मौसम बना रहेगा। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। आईएमडी के ताजा बयान के मुताबित एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात जनवरी से नौ जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ जो उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर है, आज रात तक पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा। दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवात जैसी स्थिति होगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार रात से शुरू होने वाली बारिश शनिवार तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने शनिवार को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से लेकर विदर्भ तक में भारी बारिश और तूफान की स्थिति देखने को मिलेगी।

Koo App

Current Weather across major Indian cities at 08:30 hrs. IST on 07.01.2022. #WeatherUpdates

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 7 Jan 2022

इन राज्यों में आज होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के मुताबिक आज मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात के कुछ हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। 7 और 8 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। पश्चिमी हिमालय में 7 और 8 जनवरी को एक बार फिर से बारिश और हिमपात की तीव्रता बढ़ेगी। लगातार जारी बारिश से दिल्ली और एनसीआर के वायु प्रदूषण में सुधार होगा।

बिहार में बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आठ जनवरी के बाद बिहार में छह जिलों विशेषकर वैशाली, सारण,सीवान, मुजफ्फरपुर , मधुबनी, सीतामढ़ी ओर शिवहर में पुरवैया बहने से बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। नौ से 10 जनवरी के बीच यहां बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर पूरे बिहार में शीतलहर चलनी शुरू हो जायेगी। मौसम विज्ञानियों का मत है कि पूरे जनवरी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ने के आसार बन रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद गिरेगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन में हल्की बारिश, ओले और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में अलग-अलग गरज और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है। शनिवार को राजधानी में मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मैदानी इलाकों में थोड़ी राहत रहेगी। जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। शनिवार व रविवार को बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर की पूरी संभावना है। ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार में घना कोहरा रहने की पूरी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बारिश जारी रहेगी। बारिश होने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा।

राजस्थान अभी और बिगड़ेगा मौसम, इन 11 जिलों में बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से 11 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है बीकानेर में तो रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर समेत कई हिस्सों में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ-साथ सर्द हवाओं ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। हाल फिलहाल प्रदेशवासियों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने के फिर आसार जताए हैं।