विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली का तापमान गिरकर 4.6 हुआ, समूचे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sun, 19 Dec 2021 07:54 AM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 09:52 AM (IST)

उत्तर भारत में ठंड और वायु प्रदूषण का सितम जारी है। एक तरफ जहां पारा गिर रहा है वहीं एक्यूआई ...और पढ़ें

उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, लगातार गिर रहा पारा तो प्रदूषण से भी दिल्ली-एनसीआर परेशान
उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, लगातार गिर रहा पारा तो प्रदूषण से भी दिल्ली-एनसीआर परेशान

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-यूपी हरियाणा, पंजाब, ओडिशा सहित अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। जम्मू से लेकर राजास्थान तक के कई इलाकों में न्यूनतम पारा माइनस तक भी पहुंच गया है। लोगों की कंपकंपी छूट गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, ठंड का सितम आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। 

दिल्ली -एनसीआर सहित उत्तर भारत में लगातार एक्यूआई का स्तर 250 के पार दर्ज हो रहा है। आज भी राजधानी दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 290 दर्ज किया गया है, जो बेहद ही 'खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ। सफर इंडिया ने इसकी जानकारी दी है। यही हाल यूपी-हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों का है। प्रदूषण के चलते लोगों को दमघोंटू वातावरण में सांस लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 

वहीं आज के मौसम अपडेट की बात करें तो आज ओडिशा के करीब 12 जगहों पर तापमना 12 डिग्री  दर्ज किया गा है जबकि कई इलाकों में 7 डिग्री तक 7 डिग्री भी पारा पहुंचा। ओडिशा मौसम विभाग की मानें तो यह पारा 4-5 दिनों तक यही दर्ज होगा। 

आंध्र प्रदेश में निम्न-स्तर की उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर आने वाले कुछ दिनों तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। साथ ही अगले 5 दिनों के लिए तापमान सामान्य तापमान 2-4 डिग्री नीचे गिरने की संभावना है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।