विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather: मुंबई में भारी बारिश का कहर, जलभराव और ट्रैफिक जाम से फजीहत, कई उड़ानें प्रभावित, हिमाचल और बिहार में भी अलर्ट

Published: Thu, 26 Sep 2024 05:45 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2024 08:21 AM (IST)

मुंबई में बुधवार की शाम अचानक शुरू हुई तेज वर्षा से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव ...और पढ़ें

अचानक तेज बारिश से मुंबई का हाल बेहाल, आज मिलेगी राहत या नहीं
अचानक तेज बारिश से मुंबई का हाल बेहाल, आज मिलेगी राहत या नहीं

HighLights

  1. अपने कार्यालय से घर लौट रहे लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
  2. लगभग 14 उड़ानों का मार्ग बदला, लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित

एएनआई, मुंबई। मुंबई में बुधवार की शाम अचानक शुरू हुई तेज वर्षा से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव एवं ट्रैफिक जाम हो गया। शाम को शुरू हुई वर्षा से अपने कार्यालय से घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ एवं रत्नागिरि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के सभी स्कूल कालेज गुरुवार को बंद रहेंगे। मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। वर्षा से मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ।

बारिश के कारण हालात खराब

बीएमसी के अनुसार, मुंबई, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में शाम पांच बजे से रात 10 बजे के बीच क्रमश: 87.79 मिमी, 167.48 मिमी और 95.57 मिमी वर्षा हुई। भांडुप में 275 मिमी और पवई क्षेत्र में 274 मिमी वर्षा हुई। सेवरी कोलीवाड़ा और वडाला क्षेत्र में 145 मिमी से अधिक वर्षा हुई।

बुधवार दोपहर बाद तक मौसम साफ था और धूप निकली हुई थी। लेकिन, सूर्यास्त से कुछ पहले शाम पांच बजे के आसपास अचानक पूरी मुंबई में घने बादलों के कारण अंधेरा छा गया और छह बजे से तेज वर्षा शुरू हो गई, जो रात तक चलती रही। पहाड़ी क्षेत्रों विशेषकर रत्नागिरी और रायगढ़ में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

घाटकोपर, सायन, मुलुंड आदि स्टेशनों पर ट्रैक पर पानी भर जाने से मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं ठप पड़ गई हैं। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। वर्षा के दौरान डोम्बिवली के कांबा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

उत्तराखंड और हिमाचल में झमाझम वर्षा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में कई दिनों बाद बुधवार को झमाझम वर्षा हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थल-सातशिलिंग राजमार्ग का 50-60 मीटर हिस्सा नागीमल मंदिर के पास रामगंगा नदी में समा गया। इस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से ठप हो चुका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में गुरुवार को भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

हिमाचल में कई जगह बारिश का अलर्ट जारी

वहीं, धर्मशाला संवाददाता के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी तेज वर्षा हुई है। मानसून के फिर सक्रिय होने से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शिमला का तापमान 30 साल बाद 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो बुधवार को मौसम बदलने से 24.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी व कांगड़ा में गुरुवार के लिए कई स्थानों पर वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में तेज झोंके के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट; 3 दिन जमकर बरसेंगे बदरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।