विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, कोहरा भी बढ़ाएगा मुश्किलें; पढ़ें अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Fri, 23 Dec 2022 07:59 AM (IST)

उत्तर भारत में लोगों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ...और पढ़ें

Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिसंबर का महीना खत्म होने की ओर है, जबकि उत्तर भारत में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा धुंध ने भी सड़कों से गुजरने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों में घने कोहरे का भी अनुमान जताया गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा जैसे कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। आपको बताते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का क्या हाल है।

दिल्ली में गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में तापमान गिरने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कोहरे का अनुमान भी जताया है। राजधानी में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में येलो अलर्ट जारी

यूपी में भी ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में मौसम में शुष्कता बनी रहेगी।

उत्तराखंड में बारिश के आसार

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में ठंड अपना कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने ऊंचे इलाकों में हिमपात और बारिश का अनुमान जताया है। साफ है कि अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड में ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। उधर, मैदानी इलाकों में कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं।

दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी का एलान

दिल्ली में ठंड को देखते हुए सरकार ने अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी का एलान किया है। शिक्षा विभाग ने बताया कि बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी स्कूल 1-15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

विशेषज्ञों का मानना, भारत में चीन जैसे हालात नहीं बनेंगे, लेकिन मास्क और जांच के प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

Fact Check: महाराष्ट्र में निकाली गई ‘हल्ला बोल’ रैली नहीं, बल्कि मराठा क्रांति मोर्चा का है ये वायरल वीडियो