विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: देश के इन हिस्सों में अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम, IMD ने बताया- कहां होगी बारिश

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 25 Feb 2023 08:26 AM (IST)

Weather Update Today मौसम विभाग ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 ...और पढ़ें

Weather Update Today: देश के इन हिस्सों में अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम
Weather Update Today: देश के इन हिस्सों में अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने ये भी बताया कि देश के किन राज्यों में बारिश से राहत मिलने वाली है।

कुछ हिस्सों में 35-37 डिग्री अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की मानें तो महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 37 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक है।

इन राज्यों में चढ़ेगा पारा!

आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 24 घंटे के बाद तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। गुजरात में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा।

महाराष्ट्र में भी बढ़ेगा तापमान

इसके अलावा महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ेगा। तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। भारत के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उत्तर पश्चिम, मध्य भारत, पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़ेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश का भी अनुमान जताया है। विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 फरवरी बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और इससे लगे हुए उत्तर पश्चिम के मैदानी हिस्सों में 28 फरवरी से दो मार्च तक हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के इलाकों में 28 से दो मार्च तक हल्की वर्षा हो सकती है।