विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, पढ़ें ताजा अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 17 Dec 2022 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 17 Dec 2022 08:09 AM (IST)

दिल्ली यूपी बिहार उत्तराखंड समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में ...और पढ़ें

Weather Update Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड
Weather Update Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के अलावा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में पारा भी लुढ़क सकता है। आपको बताते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्लीवालों को अभी और ठंड झेलनी पड़ेगी, हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप से थोड़ा आराम मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।

यूपी के कुछ जिलों में रहेगा कोहरा

यूपी के कुछ जिलों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। हालांकि, दोपहर के वक्त मौसम साफ रहेगा।

उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ सकती है।

एमपी में कंपाने वाली ठंड

उधर, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

पहली बार भारतीयों की बचत का आधे से ज्यादा हिस्सा शेयर, बीमा और म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय उत्पादों में

Fact Check: आमिर खान के फैन अकाउंट से किये गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट फेसबुक पर भ्रामक दावे के साथ वायरल