Monsoon Update: दिल्ली, यूपी, राजस्थान को कब मिलेगी गर्मी से राहत? इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में 10 जून से भारी बारिश का अलर्ट है जिसमें कर्नाटक तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। वहीं उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव जारी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश असम और मेघालय में 11-14 जून तक भारी बारिश की संभावना है। पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather News: उत्तर भारत में इस समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार यानी 10 जून से दक्षिण भारत में फिर से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
IMD ने बताया कि 10 जून से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों तक हीटवेव चलेगी। आइए आपको बताते हैं आगे कैसा रहेगा मौसम…
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल में 11-14, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 10 से 13 जून तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में 10 से 14 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 10 से 14 जून तक भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा मध्य एवं पूर्वी भारत की बात करें तो अंडामान और निकोबार, ओडिशा में 8 से 12 जून बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश में 8 और 9 जून, छत्तीसगढ़ में भी 9 से 10 जून, झारखंड में 11 से 14 जून तक हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी
जहां एक ओर दक्षिण भारत में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, उत्तर भारत में फिर एक बार गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते कई राज्यों में हीटवेव का दौर देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव देखने को मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके बाद तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Weather: 10 जून से बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में दिखेगा खास असर; IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जहां पिछले हफ्ते तक तापमान में कम था तो वहीं, शनिवार से पारा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को दिन में तीखी धूप खिली। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दिखी। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।
कहां तक पहुंचा मानसून?
इस साल केरल में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी। इस साल मानसून की रफ्तार काफी तेज रही। हालांकि, 29 मई से मानसून की बढ़त रुकी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अगले हफ्ते में मानसून फिर से एक बार बढ़त दिखाएगा। आम तौर पर मानसून देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून जून के अंत तक पहुंच जाता है। वहीं, 8 जुलाई तक देश के सभी राज्यों तक मानसून पहुंच जाता है। (इनपुट एजेंसी के साथ)
देश के अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।