विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: 10 जून से बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में दिखेगा खास असर; IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Sun, 08 Jun 2025 07:59 AM (IST)

पटना और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है लेकिन 10 जून से बदलाव हो सकता है। ...और पढ़ें

तीन डिग्री चढ़ा राजधानी का तापमान, 10 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज
तीन डिग्री चढ़ा राजधानी का तापमान, 10 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

HighLights

  1. 40.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा सबसे गर्म
  2. अररिया, किशनगंज में हल्की वर्षा के आसार
  3. 18.2 मिमी राजधानी में दर्ज हुई वर्षा

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बने रहने के आसार है। कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा।

उत्तरी भागों के अररिया व किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

10 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज वर्षा व मेघ गर्जन की संभावना है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान खगड़िया, नवादा, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, जमुई, पटना, वैशाली, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, मुंगेर में वर्षा दर्ज की गई।

खगड़िया के बलतारा में 42.2 मिमी व पटना सदर में 18.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी में 44 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। शनिवार को फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 40.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म स्थान रहा। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा।

कुछ स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

नवादा के रजौली में 41.4 मिमी, नालंदा के नगर नौसा में 24.8 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 24.6 मिमी, बेगूसराय के बखरी में 23.2 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 22.8 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 22.6 मिमी, सिवान के हुसैनगंज में 22 मिमी, गया के वजीरगंज में 21.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई

जमुई के झाझा में 20.8 मिमी, नालंदा के चंडी में 20.2 मिमी, कटिहार के मानसी में 19.2 मिमी, गोपालगंज में 18.2 मिमी, पटना सदर में 18.2 मिमी, वैशाली के भगवानपुर में 18.2 मिमी, पटना के दानापुर में 17.8 मिमी, भागलपुर के नाथनगर में 17.2 मिमी बारिश हुई।

पश्चिम चंपारण के बगहा में 16.4 मिमी, मधेपुरा के पुरैनी में 15.8 मिमी, नालंदा के एकंगरसराय में 13.4 मिमी, मधुबनी के सौलीघाट में 13.2 मिमी, हाजीपुर में 12.8 मिमी एवं खगड़िया के परबत्ता में 12.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।