विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का एहसास, पढ़ें बारिश के लिए मौसम विभाग का अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 11 Feb 2023 08:16 AM (IST)

Weather News Today दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। पारा चढ़ने से अब गर्मी ...और पढ़ें

Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का एहसास
Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का एहसास

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। चढ़ता पारा अब लोगों को परेशान कर रहा है। दोपहर में निकल रही खिली धूप भी अब लोगों के पसीने निकाल रही है। दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड समय से पहले चली गई है। आपको बताते हैं कि मौसम विभाग का क्या अनुमान है।

इन इलाकों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, पंजाब, असम व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

12 फरवरी से गिरेगा पारा!

मौसम विभाग ने बताया कि 12 फरवरी से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन-रात के पारे में गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग का कहना है कि देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।

बिहार में गिरेगा न्यूनतम तापमान!

वहीं, बिहार में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। 48 घंटों के बाद पछुआ पवनों में की गति में वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर से सर्दी की विदाई, आज सुबह से महसूस हो रही है गर्मी

Uttarakhand Weather Update: बदरी-केदारनाथ में बिछी बर्फ की सफेद चादर, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार