Move to Jagran APP

Weather Updates News: उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं, दिल्ली के लिए IMD का अलर्ट,जानें- अन्य राज्यों का हाल

Weather Updates News मौसम विभाग की मानें तो 22 जनवरी तक हालात ऐसा ही रहेंगा। अभी दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे चल रहा है और राजधानी दिल्ली में यह गिरकर 3 डिग्री तक जा सकता है।

By SANJEEV KUMAREdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 09:15 PM (IST)
Weather Updates News: उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं, दिल्ली के लिए IMD का अलर्ट,जानें- अन्य राज्यों का हाल
दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा

 नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत में इस समय ठंड से कांप रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 22 जनवरी तक हालात ऐसा ही रहेंगा। अभी दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे चल रहा है और राजधानी दिल्ली में यह गिरकर 3 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन इसके साथ ही उत्तर पश्चिम से ठंडी हवाएं भी उत्तर भारत में दस्तक देंगी, जिसके चलते रात का तापमान और नीचे जाएगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि अगले 3-4 दिन में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है। पिछले कई दिन से दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने परेशान कर दिया है। मंगलवार को सुबह दिल्ली में एक बार फिर घना कोहरे नजर आई। इंडिया गेट के आसपास विजिबिलिटी तकरीबन 200 मीटर दर्ज की

यूपी में कई जगह घना कोहरा होने के कारण नहीं दिखा सूरज

उत्तर प्रदेश के पूर्व और पश्चिमी भाग में पिछले 24 घंटों में हल्का और घना कोहरा होने के कारण सूरज नहीं दिखा। धूप नहीं निकलने से पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, मुरादाबाद, आगरा मंडल में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई लेकिन प्रयागराज, कानपुर, बरेली, झांसी मंडलों में तापमान नीचे गिरा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसतगंज (रायबरेली) में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं झांसी का अधिकतम तापमान सबसे ऊपर 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मंगलवार को कोहरा छाया रहेगा और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

पंजाब, हरियाणा में बढ़ा तापमान

पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में न्यनूतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंबाला, हिसार, करनाल, भिवानी, अमृतसर, लुधियाना औ पटियाला सहित कई स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही।

कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

कश्मीर में शीत लहर का दौर जारी है। भारी बर्फबारी के बीच तापमान माइनस 6.2 तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने कल फिर से ताजा बर्फबारी की संभावना जताया है। इसका असर उत्तर भारत के राज्यों पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि 22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में घने कोहरे और शीतलहर का सिलसिला जारी रहेगा।

उत्तराखंड में कई जगह तीन फीट तक बर्फ जमी

केदारनाथ धाम में बर्फबारी की वजह से तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है। बर्फ की सफेद चादर से धाम का नजारा भव्य हो गया है। उत्तराखंड के पहाड़ों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बागेश्वर में कोहरे की वजह से सूरज दिखाई नहीं दे रहा है। कोहरा और पाला पड़ने से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है। अलाव के सहारे लोग ठंड का मुकाबला कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.