Move to Jagran APP

Weather Forecast : दिल्ली में भीषण ठंड, शीत लहर की चपेट में उत्तर भारत, जानें- अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली यूपी बिहार पंजाब हरियाणा और राजस्थान में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को बढ़कर सामान्य से एक डिग्री अधिक 6.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 04:55 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 07:02 AM (IST)
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली में शुक्रवार की रात भीषण कोहरा (फोटो: एएनआई)

नई दिल्ली, एजेंसी। पहाड़ों पर बर्फबारी कम हो गई है लेकिन मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है।दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही घने कोहरे की चादर भी राजधानी दिल्ली में छाई हुई है। सुबह के वक्त दिल्ली के लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। तो वही दिल्ली के अलग अलग इलाकों में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग की माने तो अगले एक से दो दिन तक इसी तरह का मौसम दिल्ली में बना रहेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब हरियाणा और राजस्थान में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। शनिवार को राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तरी-उत्तरपश्चिमी हवाओं से गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फिर हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व की ओर हो गई।

loksabha election banner

कड़ाके की ठंड, ऊपर से हवा भी खराब

इसके अलावा, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। एक जनवरी को, शहर में न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 15 वर्षों में इस महीने के लिए सबसे कम था। दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया, क्योंकि लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में बादल छाए रहे। हालांकि, नवीनतम विक्षोभ की वापसी के बाद सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के शुरू होने से तापमान गिरना शुरू हो गया।

यूपी में कोहरा का कहर, भीषण ठंड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड, डल झील में पानी जमा

कश्मीर अभी भयंकर शीतलहर की चपेट में है, जबकि पूरी घाटी में पारा शुक्रवार को शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया, जिससे डल झील सहित कई जलाशयों में पानी जम गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से पांच डिग्री कम है। शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो 1991 के बाद श्रीनगर में सबसे कम तापमान था। श्रीनगर में 1995 में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जबकि 1991 में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान 1893 में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। घाटी के बाकी हिस्सों में भी ठंड बढ़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.