Move to Jagran APP

Weather Update Today: बिहार सहित कई राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले पांच दिनों तक बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति रहेगी। स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 01 Jun 2022 08:09 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 11:17 AM (IST)
Weather Update Today: बिहार सहित कई राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। गर्मी से राहत मिलने के बाद अब ज्यादातर राज्यों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों के बाद बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश शुरु हो सकती है। इससे पहले कई राज्यों में जमकर बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज से नॉर्थ ईस्ट इलाकों में तेज बारिश होगी। असम और मेघालय में दो जून से लेकर चार जून तक भारी से भारी बारिश की आशंका है। वहीं, मिजोरम और त्रिपुरा में दो जून तक और अरुणाचल प्रदेश में चार जून के बीच में तेज बारिश होगी। इसके अलावा, आज से अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति रहेगी।

loksabha election banner

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती क्षेत्रों से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। झारखंड और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।  जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। उत्तराखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार। बृहस्पतिवार से अगले पांच दिन तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

पंजाब में तापमान में इजाफा होगा

पंजाब में बुधवार से तापमान में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार बुधवार से मौसम शुष्क हो जाएगा, हालांकि हवा चलती रहेगी।

हिमाचल में मौसम साफ रहेगा

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होगी।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.