विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-यूपी में आंधी, बिहार से लेकर बंगाल तक में भारी बारिश... लू की चपेट में रहेंगे ये राज्य; IMD का अलर्ट

Published: Sun, 12 May 2024 08:00 PM (IST)

Weather Update दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी ...और पढ़ें

Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)
Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार-झारखंड और बंगाल में अगले 4 दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
  2. बिहार से लेकर बंगाल में अगले चार दिनों तक पड़ेंगी राहत की बूंदें
  3. जानें देशभर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तपती दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं रात के समय भी तापमान बढ़ने से लोग बेचैन हैं। वहीं, अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, तेलंगाना, बिहार और उत्तर प्रदेश के तलहटी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद जताई है।

वहीं, पश्चिमी हिमालय के सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट धूल भरी आँधी के साथ छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं।

राजस्थान के विभिन्न जिलों में गरज के साथ बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राजस्थान के विभिन्न जिलों में गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने रविवार को कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसमें कहा गया है कि राजसमंद के देवगढ़ में सबसे अधिक 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से राज्य में भीषण तापमान से कुछ राहत मिली। केंद्र ने कहा कि तूफान की गतिविधियां 14 मई तक जारी रहने की संभावना है। राजस्थान में 12 मई को धूल भरी आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जयपुर में मौसम केंद्र ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ , नागौर और जयपुर सहित राज्य भर के 27 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

15 मई तक इन जिलों में होगी बारिश 

राजस्थान के अलावा, आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 12 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में, 13 मई तक पूर्वी भारत में और 15 मई तक मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं, उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों में 12 मई, 2024 को तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) और विदर्भ और मध्य प्रदेश में आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।