Move to Jagran APP

विकास के पथ पर मणिपुर को देखने की चाह अभी बाकी: मोदी

असम के गुवाहाटी बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर की राजधानी इम्‍फाल पहुंचे। उन्‍होंने यहां के संगाई महोत्‍सव के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्‍होंने राज्‍य सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि यहां की सरकार जानती है कि उसको लोगों के लिए कुछ करना है। उन्‍होंने राज्‍य

By Sudhir JhaEdited By: Published: Sun, 30 Nov 2014 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2014 05:01 PM (IST)
विकास के पथ पर मणिपुर को देखने की चाह अभी बाकी: मोदी

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचे। उन्होंने यहां के संगाई महोत्सव के दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि यहां की सरकार जानती है कि उसको लोगों के लिए कुछ करना है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से उत्साहित हैं और उनमें कुछ कर गुजरने का हौसला भी है। मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि पूरे पूर्वी भारत में विकास की लहर चले। वह पूर्वोत्तर राज्यों को विकास के नक्शे पर आगे बढ़ता हुआ देखने के इच्छुक हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य में एक स्पोर्टस यूनिवर्सिटी खोले जाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर को रेल, सड़क और हवाई सेवा के जरिए अन्य राज्यों से जोड़ा जाना है।

loksabha election banner

इस संबोधन में उन्होंने राज्य के विकास के साथ-साथ यहां के लोगों का स्किल डेवलेपमेंट करने की भी बात कही। उन्होंने इस दौरान दिल्ली पुलिस में मणिपुर के युवाओं की भर्ती की भी बात अपने संबोधन में की। उन्होंने कहा कि दुनिया को इस बात का पता चलना चाहिए कि आखिर यहां का युवा दिल्ली पुलिस में कैसा दिखाई देता है। पीएम ने कहा कि गुजरात के सीएम रहते समय उन्होंने केंद्र से हर पूर्वोत्त राज्यों से करीब दो सौ पुलिसकर्मियों को दो वर्ष तक राज्य भी भेजने की बात की थी, लेकिन केंद्र ने इसे कभी पूरा नहीं किया।

मोदी ने राज्य में विकास का जिक्र करते हुए कि यहां पर पयर्टन को भी इसका एक जरिया बताया। उन्होंने कहा कि यहां पर यह कारोबार 3 ट्रिलियन डालर तक हो सकता है। उन्होंने कहा कि म्यांमार उन्होंने मणिपुर और म्यांमार के बीच संपर्क स्थापित करने का भी मुद़दा उठाया था। मोदी ने कहा कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं और राज्य में विकास की एक नई लहर पैदा करना चाहते हैं।

गुहावटी में कार्यकर्ताओं के बीच मोदी

इससे पहले मोदी ने गुहावटी में एक भाजपा कायकर्ताओं की विशाल रैली को संबोधित किया था। यहां पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा राष्ट्रवाद की बात की है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास, यही मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है। हम राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। हम कभी प्रांतवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति नहीं करते। हम सकारात्म राजनीति करते हैं।

मोदी को सुनने के लिए पचास हजार से अधिक कायकर्ता वहां मौजूद थे। असम का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस प्रांत के स्वाभिमान के लिए मैं यहां के भाइयों- बहनों को कहना चाहता हूं कि मैं पहले भी यहां आया था उस समय जो आपसे वादा किया था वह दिल्ली सरकार जरूर पूरा करेगी।

मोदी ने कहा कि हम असम की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों ने असम को तबाह करके रख दिया है। हम इसे अब सहन नहीं कर सकते। मोदी ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश से आने वाले रास्ते बंद होंगे। हम घुसपैठ पर पूरी तरह से रोक लगाएंगे।

पढ़ेंः पुलिस के लिए पीएम मोदी का स्मार्ट मंत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.