विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assembly Election: मेघालय और नगालैंड में आज मतदान, दोनों राज्यों में बहुकोणीय मुकाबला; 2 मार्च को आएंगे नतीजे

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Mon, 27 Feb 2023 03:29 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2023 06:04 AM (IST)

Assembly Election मेघालय और नगालैंड में बहुकोणीय मुकाबला दो मार्च को आएंगे नतीजे। कुल साठ में से दोनों राज्यों में ...और पढ़ें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.शशांक शेखर ने दी जानकारी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.शशांक शेखर ने दी जानकारी।

शिलांग, एएनआइ। मेघालय और नगालैंड में सोमवार को विधानसभा चुनाव है। दोनों राज्यों में बहुकोणीय मुकाबला होना है और 60 में से कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम को चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। दोनों ही प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीमाएं सील कर दी गई हैं। मतदान के नतीजे दो मार्च को आएंगे।

13 राजनीतिक दल आजमा रहे अपनी किस्मत 

मेघालय में बहुकोणीय मुकाबले में चार राष्ट्रीय दर्जे वाली भाजपा, कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और तृणमूल कांग्रेस समेत कुल 13 राजनीतिक दल इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस ने सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि तृणमूल ने 56 प्रत्याशियों को खड़ा किया है।

मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाले एनपीपी ने चुनाव मैदान में 57 उम्मीदवार उतारे हैं। प्रदेश में 32 महिलाओं समेत 329 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने बताया कि सोहियोंग विधानसभा सीट के प्रत्याशी का अस्पताल में निधन हो गया। इसलिए इस सीट पर चुनाव बाद में होगा।

राज्य के 12 जिलों में मतदान के लिए 3,482 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। गारो हिल्स में फुलबारी में दो दलों के सदस्यों के बीच झड़प में 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। मेघालय में 33 करोड़ की कीमत के ड्रग्स और अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं। चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि बांग्लादेश से लगी 443 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और राज्य की सीमाएं 24 फरवरी से दो मार्च तक सील रखी जाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना की

चुनाव आयोग ने मेघालय में सेंट्रल आ‌र्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) की 119 कंपनियों को तैनात किया है। नगालैंड में भी कुल 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर ही सोमवार को मतदान होगा। चूंकि विगत 10 फरवरी को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी एन. खेकशे सुमी के अपना नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार कझेटो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। यहां अधिकांश सीटों पर त्रिकोणीय से बहुकोणीय मुकाबला है।

नगालैंड में कुल 13,17,632 मतदाता के लिए 2,351 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.शशांक शेखर ने बताया कि नगालैंड में 305 कंपनियां तैनात हैं। संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। 72 घंटों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी सील किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों के आखिरी छोर तक मतदाताओं तक पहुंचने के उनके प्रयासों की सराहना की है। साथ ही मताधिकार प्रयोग करने के लिए हर कदम पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रशंसा की है।

मेघालय में थर्सडे, स्वीडन, तिब्बत, थाईलैंड भी लड़ रहे चुनाव मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों में स्वीडन, तिब्बत, थाईलैंड, त्रिपुरा, गोवा और मेघालय, मूनलाइट पैरियट शामिल हैं! ये उम्मीदवार मेघालय के चुनाव में लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। सिर्फ उम्मीदवार ही नहीं, मतदाताओं के नाम भी रोचक हैं। इनमें र्थस्डे देंगदोह, न्यूक्लीयर खेवताम, जुपिटर, वीनस खोंगटिम, रिमाइंडर खोम्सडैंग, कंप्लान टैंगसोंग, फ‌र्स्ट बार्न खेवताम, एवरी डे टावसांग शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।