विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assembly Election 2026: बंगाल में 23-29 अप्रैल को मतदान, बाकी 4 राज्यों में 9 अप्रैल को वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल

Published: Sun, 15 Mar 2026 08:30 PM (IST)

चुनाव आयोग ने बंगाल सहित पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा की है। बंगाल में ...और पढ़ें

चुनाव आयोग ने चारों राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के घोषित किए चुनाव कार्यक्रम (फाइल फोटो)

चुनाव आयोग ने चारों राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के घोषित किए चुनाव कार्यक्रम (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को बंगाल सहित पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है।

इस दौरान बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को दो चरणों में, तमिलनाडु 23 अप्रैल को एक चरण में जबकि असम, केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को एक-एक चरण में चुनाव होंगे। नतीजे सभी राज्यों के चार मई को एक साथ ही आएंगे।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 7.17.19 PM

बंगाल में दो चरणों में मतदान

इस बीच बंगाल में 23 अप्रैल को 152 सीटों के लिए और 29 अप्रैल को 142 सीटों के लिए मतदान होंगे। इस राज्यों में पिछले विधानसभा चुनाव का ऐलान वर्ष 2021 में 26 फरवरी को ही कर दिया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रमों का एलान करते हुए ये साफ किया कि चुनाव के चरणों को कम करने का फैसला राज्यों के दौरे के दौरान राजनीतिक दलों से मिले सुझाव के बाद लिया गया है।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 7.17.18 PM

वर्ष 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव को आठ चरणों में और असम विधानसभा चुनाव को तीन चरणों में कराया गया था। वहीं बंगाल सहित दूसरे चुनावी राज्यों में चुनाव के दौरान और बाद में होने वाली हिंसा के सवाल पर आयोग ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम रहेंगे। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 7.17.18 PM (1)

चुनाव के दौरान सुरक्षा इंतजामों को जांचने के लिए पुलिस पर्यवेक्षक भी लगाए गए है। चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए है। लोकतंत्र के इस महापर्व को देखने के लिए दुनिया के करीब 20 देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

पांच राज्यों में कितने मतदाता करेंगे मतदान?

पांचों राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों के इस चुनाव में करीब 17.4 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। जो कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान में हिस्ला लेंगे।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 7.17.18 PM (2)

इस पांच राज्यों के मतदाताओं की कुल संख्या आस्ट्रेलिया, फ्रांस व जर्मनी जैसे दुनिया के कई दुनिया के कई देशों की आबादी से अधिक है। ये सभी मतदाता 2.19 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। चुनाव कराने के लिए 25 लाख से अधिक चुनाव अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है।

किस राज्य में कितने मतदाता और कब मतदान

राज्य कुल    मतदाता         मतदान कब
असम        2.50 करोड़     9 अप्रैल
केरल        2.70 करोड़     9 अप्रैल
पुडुचेरी      9.44 लाख      9 अप्रैल
तमिलनाडु   5.67 करोड़    23 अप्रैल
पश्चिम बंगाल 6.44 करोड़   23 अप्रैल (152 सीट) और 29 अप्रैल ( 142 सीट)

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें

  • असम- 125
  • केरल- 140
  • पुडुचेरी- 30
  • तमिलनाडु- 234
  • पश्चिम बंगाल- 294

तमिलनाडु में सबसे अधिक 12.51 लाख मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

WhatsApp Image 2026-03-15 at 7.17.17 PM

पांच राज्यों के होने वाले चुनाव में इस बार तमिलनाडु में पहली बार के सबसे अधिक 12.51 लाख मतदाता हिस्सा लेंगे। इनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। वहीं असम में पहली बार के 5.75 लाख, बंगाल में 5.23 लाख, केरल में 4.24 लाख और पुडुचेरी में पहली बार के 23 हजार मतदाता शामिल होंगे।

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 4 मई को आएगा परिणाम