विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार, दीपावली पर शुरू हुई खास पहल

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने दीपावली पर 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' शुरू किया, जिसका उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संबंधों को मजबूत करना और बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करना है।

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार (फोटो- AI जेनरेटेड)

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार (फोटो- AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' किया शुरू।

  2. दीपावली पर बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने का लक्ष्य।

  3. युवा-बुजुर्गों के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर दिया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को दो पीढ़ियों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान’ शुरू किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली के दौरान उनके घरों या आसपास के इलाकों में कोई भी बुजुर्ग अकेला न रहे।

मंत्रालय ने कहा कि अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य ऐसा समाज बनाना है, जो वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, ज्ञान और योगदान को पहचाने तथा उनका सम्मान करे। इस पहल को अनुभव और ऊर्जा का संगम बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि युवा हमारे बुजुर्गों को डिजिटल दुनिया से जोड़ेंगे और बुजुर्ग युवाओं को जीवन के मूल्य सिखाएंगे।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि उनके घरों या आसपास के इलाकों में कोई बुजुर्ग अकेला न रहे और उनके सम्मान में एक दीया जलाया जाए। पंचायतों, स्थानीय निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से यह अभियान हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचेगा।

मंत्री ने कहा कि भारत में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या 2011 में करीब 10 करोड़ से बढ़कर 2036 तक 23 करोड़ होने का अनुमान है। शहरीकरण, पलायन और परिवारों के बदलते स्वरूप के कारण पीढ़ियों के बीच नियमित संवाद कम हुआ है। इससे वरिष्ठ नागरिकों में अकेलेपन, कल्याणकारी योजनाओं की सीमित जानकारी और साइबर धोखाधड़ी जैसी चुनौतियां पैदा हुई हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।