कश्मीरी बच्चे और CRPF महिला जवान की फोटो हुई Viral, लोग बोले- यह है वास्तविक भारत
Jammu-Kashmir से Article 370 हटाए जाने के बाद घाटी से एक दिल खुश कर देने वाली तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
नई दिल्ली, आइएएनएस। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ की एक महिला जवान से हाथ मिलाते एक बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। इसे अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं जबकि सात सौ से अधिक बार इसे रीट्वीट किया जा चुका है। कई ट्विटर यूजर ने इस प्यारी तस्वीर की सराहना की।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'यह वास्तविक भारत है। हम इस भावना को सलाम करते हैं। कुछ समय में कश्मीर में जरूरी बदलाव लाएगा।' एक अन्य यूजर ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, 'यह तस्वीर हमें बहुत समय तक याद रहेगी। CRPF के महिला और पुरुष जवानों को सलाम।' इसके बाद CRPF ने एक अन्य तस्वीर साझा की, जिसमें बच्चा महिला CRPF जवान को सलाम कर रहा है।
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए, विकसित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के लिए अपना विजन बताया था। अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद पहली बार देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 ने जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को पूरे देश के लिए बनाए गए केंद्रीय कानून का लाभ लेने से रोक रखा था। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के बारे में बात करते हुए उन्होंने सवाल किया कि राज्य के बच्चों को इसके लाभों से क्यों वंचित रखा गया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप