विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इतने जूते खाने के बाद भी आ गया', प्रदर्शनकारी को देखकर भड़क गए विजयवर्गीय; दे डाला विवादित बयान

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:04 AM (IST)

प्रदेश के नगरीय निकायों में सामान खरीद में हुए भ्रष्टाचार पर केंद्रित पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए।

प्रदर्शनकारी को देखकर भड़क गए विजयवर्गीय (फोटो- एएनआई)

 प्रदर्शनकारी को देखकर भड़क गए विजयवर्गीय (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए

  2. भ्रष्टाचार पर केंद्रित पोस्टर लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय रैली में पहुंचे थे

जेएनएन, इंदौर। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लगता है राहुल गांधी पाकिस्तान से यहां आकर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और संस्थाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया। इसी दौरान प्रदेश के नगरीय निकायों में सामान खरीद में हुए भ्रष्टाचार पर केंद्रित पोस्टर लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए।

उन्होंने माइक पर कहा कि इतने जूते खाने के बाद भी आ गया। जहां पर जवाब देना है, हम देंगे। अभी तो यहां से जा, नहीं तो फिर लोग जवाब दे देंगे।

फिर पुलिस से कहा कि इन्हें गाड़ी में बैठाइए। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। शुक्रवार को इंदौर में निकाली गई पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।