कल सुबह 10 बजे विजय का शपथग्रहण, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा।

कल सुबह 10 बजे विजय का शपथग्रहण।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में नई सरकार के शपथ ग्रहण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। पांच दिन तक चले असमंजस के दौर के बाद आखिरकार टीवीके चीफ विजय रविवार को सुबह 10 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शनिवार को विजय एक बार फिर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे और उन्हों 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, समर्थन पत्र मिलने के बाद राज्यपाल ने टीवीके चीफ विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया। रविवार सुबह 10 बजे विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात
120 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ टीवीके चीफ विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। चुनाव नतीजों के बाद ये विजय और राज्यपाल के बीच चौथी मुलाकात थी।

विजय को 120 विधायकों का समर्थन
विजय के पास सरकार बनाने के लिए 120 विधायकों का समर्थन हासिल है। जिनमें टीवीके के पास 108, कांग्रेस-5, सीपीआई-2, सीपीआई (एम)-2, वीसीके-2, आईयूएमएल-2 विधायक शामिल हैं। विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं, लिहाजा उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। जिससे टीवीके के पास 107 विधायक रह जाएंगे।
