विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Diwas 2022: आज पूरे देश में मनाया जा रहा विजय दिवस, राजनाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने किया माल्यार्पण

By Versha SinghEdited By:
Published: Fri, 16 Dec 2022 10:02 AM (IST)

16 दिसंबर यानी आज पूरे देश में विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित ...और पढ़ें

आज पूरे देश में मनाया जा रहा विजय दिवस
आज पूरे देश में मनाया जा रहा विजय दिवस

नई दिल्ली। 16 दिसंबर 1971, यह ऐसी तारीख है, जिसे भूला नहीं जा सकता है। इसी दिन भारत ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी और विजय दिवस के रूप में जीत को मनाना शुरू हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

वहीं, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने विजय दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

विजय दिवस 2022 के अवसर पर बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदलीब इलियास ने कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायोग में देश का झंडा फहराया।