Move to Jagran APP

VIDEO : मिजोरम में भारतीय सेना की धमक, Operation धर्म गार्जियन में दिखाया दमखम

भारतीय सेना इनदिनों मिजोरम में ऑपरेशन धर्म गार्जियन कर रही है। इस दौरान कई तरह के ऑपरेशंस को अंजाम दिया जा रहा है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 01:23 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 01:51 PM (IST)
VIDEO : मिजोरम में भारतीय सेना की धमक, Operation धर्म गार्जियन में दिखाया दमखम
VIDEO : मिजोरम में भारतीय सेना की धमक, Operation धर्म गार्जियन में दिखाया दमखम

वैरेंग्टे, एएनआइ। भारतीय सेना ने मिजोरम में अपनी धमक दी है। भारत और जापान की सेनाओं के बीच मिजोरम के काउंटर इंसर्जेंसी और जंगल वारफेयर स्कूल (CIJWS) वैरेंग्टे में 19 अक्टूबर से ही सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन- 2019 चल रहा है। इस सैन्य अभ्यास में भारत और जापान की सेनाएं एक-दूसरे के साथ मिलकर काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशंस को अंजाम दे रही हैं।

loksabha election banner

भारत और जापान के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन-2019' 19 अक्टूबर से चल रहा है। मिजोरम के वैरेंगते में काउंटर इंसर्जेंसी वारफेयर स्कूल में यह सैन्य अभ्यास चल रहा है। 14 दिनों तक चलने वाला यह अभ्यास दो नवंबर 2019 को संपन्न होगा।

कोलकाता में पूर्वी सेना कमान मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) के 25-25 सैनिक भाग ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास का लक्ष्य अपने-अपने देशों में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए अपने अनुभवों को साझा करना है। जापानी दल का नेतृत्व 34वीं इन्फैंट्री रेंजिमेंट की एक टुकड़ी, जबकि भारतीय दल का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है।

धर्म गार्जियन अभ्यास भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग सहित सामरिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में भारत में 2018 में शुरू किया गया था। विशेष रूप से भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ शुरू किए गए सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों की श्रृंखला में धर्म गार्जियन जापान के साथ शुरू किया एक महत्वपूर्ण अभ्यास है, जो वैश्रि्वक आतंकवाद की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में और भी महत्वपूर्ण है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.