VIDEO: जंगल से निकलकर यहां सैर करता दिखा हाथियों का झुंड
ओडिशा-झारखंड सीमा पर हाथियों को बड़ा झुंड जंगलों से बाहर निकलकर गांव के इलाके में घूमता दिखा। VIDEO
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 10:42 AM (IST)
सुक्रुली (एएनआइ)। झारखंड और ओडिशा बॉर्डर से सटे गांव के लोगों के लिए हाथी एक गंभीर समस्या बन गए हैं। झुंड के झुंड हाथियों के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं, तो वहीं लोगों को भी डर सताने लगा है। ओडिशा-झारखंड सीमा पर स्थिति मयूरभंज सुक्रुली ब्लॉक का एक वीडिया सामने आया है। जिसमें हाथी का बड़ा झुंड जंगल के बाहरी इलाके में घूमता दिखा। इतनी तादाद में हाथियों को देखकर गांववालों में भी हड़कंप मच गया।
गांव वालों द्वारा भगाने की कोशिश करने पर हाथी भड़क गए और इधर-उधर भागने लगे। हाथी की उत्पात के कारण लोग डरे हुए हैं। किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है।
पहले भी हाथियों के हुड़दंग के कारण किसानों की कई एकड़ जमीन पर फैसले बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में हाथियों के झुंड का इस कदर जंगल से बाहर निकलना गांववालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें