संगीतकार पद्म विभूषण एम. बालामुरलीकृष्ण नहीं रहे
बालामुरलीकृष्ण को तीनों पद्म पुरस्कार- , पद्म भूषण और पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 22 Nov 2016 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 06:20 PM (IST)
चेन्नई(एएनअाई)। जाने-माने संगीतकार एम. बालामुरलीकृष्ण का 86 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे। आंध्र प्रदेश के संकरागुप्तम में जन्मे कालामुरलीकृष्ण ने 6 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। वह कर्नाटक वाद्य संगीत, वॉयला और वायलिन बजाने में बेजोड़ थे।
15 साल की उम्र में ही वह नियमित तौर पर कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने लगे थे। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया था। बालामुरलीकृष्ण को तीनों पद्म पुरस्कार- , पद्म भूषण और पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
पढ़ेंः नोटबंदी के फैसले के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना देंगी ममता बनर्जी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें