Move to Jagran APP

वैंकेया नायडू ने किसानों की मौत पर सियासत करने को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के मुद्दे को उकसा रही है और राजनीतिकरण कर रही है, उसे ऐसा करना बंद कर देना चाहिए।

By Srishti VermaEdited By: Published: Thu, 08 Jun 2017 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2017 01:36 PM (IST)
वैंकेया नायडू ने किसानों की मौत पर सियासत करने को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने आज कांग्रेस पर मध्य प्रदेश के किसान आंदोलन पर सियासत कर उसे भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी के मंदसौर दौरे को फोटो ऑप करार दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवराज को उनके पद से नहीं हटाया जाएगा। दरअसल कांग्रेस पार्टी की ओर से किसानों की मौत का जिम्मेदार बताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान को बताते हुए उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

loksabha election banner

वैंकेया ने विपक्ष पर हमला करते हुए कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश के बेतूल जिले में 12 जनवरी 1998 को हुआ वो वाक्या याद दिलाया, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के आदेश पर पुलिस फायरिंग में 24 किसानों की मौत हो गयी थी। नायडू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दे को उकसा रही है और राजनीतिकरण कर रही है, उसे ऐसा करना बंद कर देना चाहिए और एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते वहां की स्थिति को सामान्य करने में मदद करनी चाहिए।

उन्होंने दिग्विजय सिंह की ओर से शिवराज सिंह के इस्तीफे की मांग पर कहा कि क्या दिग्विजय सिंह ने उस वक्त इस्तीफा दिया था, जब मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर गोली चालायी गयी थी और उनकी मौत हो गयी थी।क्या उस वक्त कांग्रेस अक्ष्यक्ष ने मारे गए 24 किसानों के घरों का दौरा किया था। वैंकेया ना़यडू ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को किसान हितैषी बताया और उनके और केंद्र सरकार की ओर से किसान कल्याण को लेकर उठाए गए कार्यों को गिनाया।

यह भी पढ़ें : मंदसौर में मृतक किसानों के परिवारों से मिलने के लिए बाइक से पहुंचे राहुल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.