Move to Jagran APP

लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बेंगलुरु से जब्त किए गए वाहन

कर्नाटक में 5106 दो पहिया वाहन 181 थ्री व्हीलर वाहन और 263 चार पाहिया वाहन को जब्त किया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 01:59 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 03:40 PM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बेंगलुरु से जब्त किए गए वाहन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बेंगलुरु से जब्त किए गए वाहन

बेंगलुरु, एएनआइ। देश इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है, जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया गया, लेकिन कई लोग घरों में बैठने के बजाय लॉकडाउन का उल्लघंन कर रहे हैं। आज कर्नाटक में 5106 दो पहिया वाहन, 181 थ्री व्हीलर और 263 चार पाहिया वाहन को जब्त किया गया है। बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर भास्कर रॉव के मुताबिक, इन वाहनों का इस्तेमाल लॉकडाउन का उल्लघंन करने के दौरान किया गया था। 

loksabha election banner

बता दें कि इस वक्त देश बेहद ही नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। इस वक्त भारत में लगभग 35 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है जबकि 1 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। लगातार कोरोना वायरस की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत के लगभग 22 से ज्यादा राज्य में यह वायरस पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से लोग संक्रमित हैं। इस वायरस का इलाज नहीं मिल पाया है।

लॉकडाउन के चलते देशभर से लोग पलायन कर रहे हैं। जिन्हें भारत सरकार द्वारा हसंभव मदद की जा रही है। यही नहीं गरीब और जरूरतमंद लोगों की भी सहायता प्रदान की जा रही है। लॉकडाउन का आज आठवां  दिन है। अलग-अलग राज्यों से लोगों विभिन्न तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। 

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में अलग-अलग राज्यों से यहां पर लोग इकट्ठा हुए। कई लोगों कोरोना संक्रमित भी पाए गए है। ऐसे में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़तोरी हुई है। इस घटना के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ। अन्य राज्यों में भी ऐसे लोगों की पहचान हो रही है जिन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस घटना के बाद तरह-तरह के प्रश्न उठ रहे हैं।

भारत में आज लॉकडाउन का आठवां दिन है, लेकिन कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या में कमी देखने को नहीं मिल रही है। अबतक भारत में 35 से ज्यादा लोगों की इस वायरस से मौत हो गई है जबकि 1200 से ज्यादा लोग संक्रमति हैं। इंसान से इंसान को फैल रही यह बीमारी आग की तरफ पूरी दुनिया में फैल चुकी है। अभी तक इस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं मिल पाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.