यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेंगलुरू की सड़कों पर उड़ रहा है 'जहरीला झाग', वीडियो में देखें क्या है कारण
अब तक बेंगलुर की बेलुंदूर झील से विषैला झाग निकलता था लेकिन इस बार वर्तूर झील से विषैला और रासायनिक झाग निकल कर सड़कों पर ऐसे आ रहा है।

बेंगलूर (एएनआई)। आइटी हब बेंगलूर प्रदूषण की मार झेल रहा है। यहां की झील से निकलने वाला जहरीला झाग दिखने में तो बर्फ की भांति लग रहा है लेकिन इसके बदबू और इसमें मौजूद रासायनिक जहर से शहर के लोग परेशान हैं। यह झाग यहां के वर्तुर झील से निकल शहर के व्हाइटफील्ड मेन रोड पर आ रहा है।
#WATCH Karnataka: Varthur lake in Bengaluru spills toxic foam pic.twitter.com/WC5QcFrHq7
— ANI (@ANI_news) May 29, 2017
शहर में बारिश की वजह से यह वर्तुर झील एक बार फिर झाग उत्पन्न कर रही है और यह झाग सड़क पर आकर परिवहन व्यवस्था के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शनिवार और रविवार को ट्रैफिक में लोगों को इसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि झील से झाग का गोला निकलकर सड़कों पर आ रहा था। इतना ही नहीं इस झाग से असहनीय बदबू भी फैल गयी थी।
इसकी तस्वीरें और वीडियोज को स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और स्थानीय प्रशासन की निंदा की। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। यह परेशानी हमेशा होती है और दिन प्रति दिन यह बढ़ती जा रही है। पिछले साल अप्रैल माह में भी यही हुआ था और सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया था। गत 7 मई को शहर के बेलूंदूर झील में प्रदूषण के कारण आग लग गयी थी।