विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका, तिरुमला मंदिर में दान किया 121 किलो सोना; सीएम चंद्रबाबू भी रहे मौजूद

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:30 PM (IST)

चेन्नई के वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका ने तिरुमला मंदिर को 121 किलो सोने के आभूषण और लगभग 208 करोड़ रुपये के हीरे दान किए हैं।

वर्धमान जैन और राधिका ने तिरुमला मंदिर को दिया 121 किलो सोना दिया दान (फोटो-@TTDevasthanams/X)

वर्धमान जैन और राधिका ने तिरुमला मंदिर को दिया 121 किलो सोना दिया दान (फोटो-@TTDevasthanams/X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुपति। चेन्नई के श्रद्धालु वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका ने तिरुमला मंदिर को 121 किलो सोने के आभूषण और करीब 208 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे दान किए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में दिए दान में नौ सेटों के 46 आभूषण शामिल हैं।

इनमें श्रीवारी मुकुट, पद्म पादालु (पैरों के आभूषण) और 238.2 कैरेट के हीरे सहित अन्य आभूषण हैं। इसे तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के इतिहास में किसी व्यक्ति की ओर से दी गई सबसे बड़ी भेंट बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चेन्नई के जैन दंपती ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू की मौजूदगी में श्रीवारी को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। टीटीडी के सूत्रों के अनुसार, दान किए गए रत्नों और आभूषणों में से श्रीवारी को दिए गए सोने के आभूषणों का वजन 106 किलो, जबकि देवी श्री पद्मावती अम्मावरु को 15 किलो की पोशाक भेंट की गई। इस भव्य भेंट में सोने का बाघ-नख, कई तरह की चेन, मुकुट, पद्म पादालु, कमरबंद, कंधों के आभूषण, हाथों के आवरण, शंख और चक्र के चिह्न और अन्य पारंपरिक आभूषण हैं।

इन आभूषणों को आगम शास्त्र की परंपराओं व टीटीडी के निर्देशों के अनुसार बनाया गया है। टीटीडी के पास श्रद्धालुओं की भेंट से जमा हुआ 11 टन से अधिक सोना पहले से है। मुख्यमंत्री ने भगवान वेंकटरेश्वर को इतनी बड़ी भेंट देने के लिए जैन दंपती का आभार जताया और कहा कि सोने के आभूषणों के साथ बहुमूल्य हीरे भी दान किए गए, जिनका कुल मूल्य करीब 206 करोड़ रुपये है।

टीटीडी की मदद से पांच हजार मंदिर बनाए जाएंगे : चंद्रबाबू

मुख्यमंत्री ने बताया कि टीटीडी की मदद से 5,000 मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने हर मंदिर में ‘अन्न प्रसादम’ की व्यवस्था करने की अपील की। ऐक्सेस हेल्थकेयर और एशियन चेन्नई इंजीनियरिंग के संस्थापक जैन ने 19 जनवरी, 2025 को तिरुमला मंदिर को छह करोड़ रुपये दान किए थे।

16 मई को उन्होंने टीटीडी को इलेक्ट्रिक बसें दान कीं। इससे पहले उन्होंने टीटीडी को एक करोड़ रुपये की सिक्के जमा करने वाली मशीन भेंट की थी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।