विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैसी होगी देश की पहली चौबीस कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन? पूरी डिटेल

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:48 PM (IST)

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन 10 नवंबर तक अंतिम रूप देगी।

ICF चेन्नई 24 कोच वंदे भारत स्लीपर डिजाइन अंतिम रूप देगी

ICF चेन्नई 24 कोच वंदे भारत स्लीपर डिजाइन अंतिम रूप देगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिजाइन को 10 नवंबर तक अंतिम रूप देगी। इस ट्रेन की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स जारी करने के चार साल से अधिक समय बाद यह काम पूरा होगा।

10 नवंबर तक तैयार हो जाएगा अंतिम वर्जन 

आईसीएफ के अधिकारी ने कहा, 'डिजाइन का काम पहले ही काफी आगे बढ़ चुका है। उम्मीद है कि 10 नवंबर 2026 तक इसका अंतिम वर्जन तैयार हो जाएगा। डिजाइन को अंतिम रूप दिए जाने के बाद हम प्रोटोटाइप का निर्माण शुरू करेंगे।

मौजूदा योजना के मुताबिक, मई या जून 2027 तक प्रोटोटाइप तैयार हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद उसका ट्रायल होगा।” अधिकारी ने कहा कि जब प्रोटोटाइप ट्रायल के सभी चरण पूरे कर लेगा, तो बाकी ट्रेनों को बिना देरी के चालू कर दिया जाएगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कैसे होंगे कोच?

चेन्नई स्थित आइसीएफ ने चार अप्रैल 2022 को वंदे भारत ट्रेनों की तकनीकी विशिष्टताएं और मानक जारी किए थे। उसमें बताया गया था कि 24 कोच वाली ट्रेन में एसी थ्री टियर के 19 कोच होंगे, जिनमें 1,215 बर्थ होंगे। एसी टू टियर के चार कोचों में 192 बर्थ और 24 बर्थ वाला एक फर्स्ट एसी कोच होगा।

साल 2023-24 में, आई सीएफ चेन्नई और बीईएमएल के साथ मिलकर 16 कोच वाली 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनाने की योजना की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा था कि आइसीएफ चेन्नई में 24 कोच वाले कान्फिगरेशन में वंदे भारत स्लीपर के 50 रेक बनाने की योजना है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)