विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express: 5 घंटे में दिल्ली से ऊना... जानें देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन का किराया से लेकर शेड्यूल

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2022 10:09 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2022 10:13 AM (IST)

Vande Bharat Express Train पीएम मोदी ने देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी
पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) को हरी झंडी दिखा दी है। यह ट्रेन दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना जाएगी। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नई दिल्ली-ऊना रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया क्या होगा, क्या शेड्यूल होगा, ये सब आपको बताते हैं।

5 घंटे में दिल्ली से ऊना

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना के अंब इंदौरा रूट पर दौड़ेगी। 130 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली ये ट्रेन लगभग सवा 5 घंटे में ही सफर तय कर लेगी। यानि करीब पांच घंटे में ही आप नई दिल्ली से ऊना या ऊना से दिल्ली पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ की यात्रा तीन घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

क्या है शेड्यूल?

नई दिल्ली-ऊना रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और सुबह 11.05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी में अंब अंदौरा से यह दोपहर एक बजे रवाना होगी और शाम 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, नंगल डैम और ऊना से होकर गुजरेगी।

कितना होगा किराया?

नई दिल्ली-अंब अंदौरा रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी में यात्रा करने के लिए आपको 245 रुपये चुकाने होंगे। थ्री टियर का किराया 600 रुपये होगा। टू टियर के सफर के लिए 950 रुपये चुकाने होंगे जबकि फर्स्ट क्लास के लिए 1585 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

देश में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस

देश में ये चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी। इसके बाद नई दिल्ली से कटड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई गई। कुछ ही दिन पहले पीएम मोदी ने गांधीनगर से तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। ये ट्रेन गांधीनगर से मुंबई रूट पर चलती है।

ये भी पढ़ें:

PM Modi HP Visit Live: प्रधानमंत्री मोदी ने ऊना से चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

130 किमी रफ्तार वाली वंदे भारत को रास्ता देने को बदलेगा 17 ट्रेनों का शेड्यूल, पढ़ें किन ट्रे्नों पर होगा असर