गुस्से में है देश, जरदारी समझें हमारी भावनाओं को: वैदिक
नई दिल्ली। कौंसिल फॉर इंडियन फॉरेन पॉलिसी के अध्यक्ष डॉक्टर वी.पी. वैदिक ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से अनुरोध किया है कि वह नियंत्रण रेखा [एलओसी] पर जारी तनाव कम करने में अपनी भूमिका निभाएं।

जरदारी के नाम लिखित संदेश में वैदिक ने भारतीय सैनिकों की हत्या जैसी गंभीर गलती करने वाले पाक सैनिकों को दंडित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से भारतीय लोगों की नजर में उनकी सरकार की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
फेसबुक पर वैदिक ने अपनी इस चिट्ठी के बारे में बताते हुए लिखा है कि इस घटना से दोनों देशों के बीच संबंधों को समान्य बनाने की प्रक्रिया पर प्रतिकूल असर पड़ा है। भारत की जनता इस घटना को लेकर काफी दुखी और गुस्से में है। ऐसे में जनता सरकार पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए दबाव डाल सकती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर