विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkashi Tunnel Rescue: CM हिमंत ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- जब मजदूरों के लिए हो रही थी प्रार्थना; तब नाच रहे थे दोनों भाई-बहन

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Thu, 30 Nov 2023 03:01 AM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि जब चिंतित राष्ट्र उत्तराखंड की सुरंग में फंसे श्रमिकों ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी पर बरसे
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी पर बरसे

जागरण संवाददाता, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि जब चिंतित राष्ट्र उत्तराखंड की सुरंग में फंसे श्रमिकों की सुरक्षित निकासी की प्रार्थना कर रहा था, उस समय गांधी भाई-बहन तेलंगाना में नृत्य कर रहे थे। उन्होंने स्पिरिट आफ कांग्रेस द्वारा साझा किए गए वीडियो को भी रीट्वीट किया। 

इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका दोनों ताली बजा रहे हैं और एक गाने पर झूम रहे हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि मंगलवार सुबह से ही उम्मीद थी कि बचाव अभियान में सफलता मिल सकती है और हम सभी चिंतित थे। मुझे भी तेलंगाना में चुनावी रैलियों में शामिल होना था, लेकिन मैं नहीं गया। हमने पूरा दिन चिंचिता में बिताया और राहुल व प्रियंका दोनों तेलंगाना में नृत्य कर रहे थे।

मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। उन्होंने दावा किया कि देश ने इतना असंवेदनशील और अमानवीय नेतृत्व कभी नहीं देखा और मौजूदा कांग्रेस नेताओं की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि असम के दो बेटों को भी मंगलवार को सुरंग से निकाला गया। दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी घर वापसी जल्द संभव होगी।