उषा मंगेशकर को मिलेगा पहला भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान और महान कलाकार भूपेन हजारिका की ...और पढ़ें

उषा मंगेशकर को मिलेगा पहला भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार
HighLights
भारतीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए उषा मंगेशकर को दिया जारहा है सम्मान
पीएम मोदी 29 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे
पीटीआई, गुवाहाटी। असम सरकार ने प्रख्यात गायिका उषा मंगेशकर को पहला ‘भारत रत्न डा. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार’ देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान और महान कलाकार भूपेन हजारिका की रचनाओं से जुड़ाव के लिए उषा को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
सीएम हिमंत ने कहा कि हजारिका की जन्मशताब्दी के सालभर चले समारोहों के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
असम मंत्रिमंडल ने संगीत और संस्कृति में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने और भूपेन हजारिका की विरासत को जीवित रखने के लिए इस पुरस्कार की स्थापना को शुक्रवार को मंजूरी दी।
यह पुरस्कार हर तीन साल में संगीत, कला या सिनेमा के क्षेत्र की राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त हस्ती को दिया जाएगा। इसके तहत 10 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।
हजारिका का जन्म आठ सितंबर 1926 को असम के तिनसुकिया जिले के सादिया में हुआ था। पांच नवंबर 2011 को मुंबई में उनका निधन हो गया। उन्हें 2019 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
