यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक गलती से अमेरिका जाने पर लग सकता है परमानेंट बैन, लोगों के लिए जारी हुई एजवाइजरी
भारत में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिका जाने वालों के लिए एक चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ...और पढ़ें

HighLights
- अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया पोस्ट
- ट्रंप के कार्यकाल में सख्त हुए नियम
- तय सीमा से ज्यादा रुकने पर लगेगा बैन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका जाने का ख्वाब देखने वाले लोगों के लिए एक एडवाइजरी आई है। इसमें बताया गया है कि आप की कुछ गलतियों की वजह से आपकी अमेरिका यात्रा पर परमानेंट बैन लग सकता है। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने इसकी जानकारी दी है।
पिछले कुछ समय में अमेरिकी दूतावास ने इस तरह के करीब 3 पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें वार्निंग दी गई है। ताजा पोस्ट में अमेरिकी दूतावास ने वॉर्निंग दी है कि अगर आप अमेरिका में तय समय सीमा के बाद भी रुकते हैं, तो आपको डिपोर्ट कर दिया जाएगा और अमेरिका आने पर परमानेंट बैन लगा दिया जाएगा।
ट्रंप के कार्यकाल में सख्त हुए नियम
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका में इमीग्रेशन नियमों को और ज्यादा सख्त बना दिया गया है। नई पॉलिसी के तहत अमेरिका में 30 दिन से ज्यादा रुकने वालों को रजिस्टर करना जरूरी है।
इसके पहले भी अमेरिकी दूतावास ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कहा गया था कि कॉम्बैट फ्रॉड और अवैध इमीग्रेशन को रोकने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके तहत वीजा फ्रॉड के दोषी लोगों की अमेरिका यात्रा पर परमानेंट बैन लगाने की चेतावनी दी गई थी।
हालांकि अमेरिका की तरफ से ये वॉर्निंग सिर्फ भारतीयों के लिए ही जारी नहीं की गई है। ये वॉर्निंग अमेरिका की यात्रा करने वाले प्रत्येक देश के नागरिकों के लिए है। यह चेतावनी वर्क वीजा, स्टूडेंट वीजा और टूरिस्ट वीजा पर जाने वाले हर व्यक्ति के लिए जारी की गई है।
