₹2000 से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को मिलेगी राहत? आया बड़ा अपडेट
यूपीआई पर ₹2000 से अधिक के लेनदेन पर एमडीआर लागू करने की समयसीमा 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 1 जनवरी करने ...और पढ़ें
-1791474672229_m.webp)
यूपीआई एमडीआर लागू करने की समयसीमा 1 जनवरी तक बढ़ सकती है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने की समयसीमा 15 अक्टूबर से बढ़ाकर एक जनवरी करने के प्रस्ताव पर विचार करने की खबरों के बीच पेटीएम और वन मोबिक्विक सिस्टम्स समेत अन्य वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
क्या 15 अक्टूबर से नहीं लगेगा UPI पर MDR?
सरकार ने पिछले महीने दो हजार रुपये से ज्यादा के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने की अनुमति दी थी। यह शुल्क व्यापारियों से लिया जाना था। इस घोषणा के बाद वित्तीय प्रौद्योगिकी के शेयरों में तेजी आई थी क्योंकि बाजार में इससे अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद जगी थी।
खबरों के अनुसार, यूपीआई पर एमडीआर लागू करने की तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर एक जनवरी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और इस बारे में अगले कुछ दिन में फैसला होने की उम्मीद है।
इस बीच, आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने गुरुवार को कहा कि सरकार को 15 अक्टूबर से लागू होने वाले प्रस्तावित यूपीआई शुल्क को वापस लेना चाहिए और व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान प्रणाली को मुफ्त रखना चाहिए।
पेटीएम और अन्य फिनटेक कंपनियों के शेयर गिरे
उधर, पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 10 प्रतिशत तक गिरकर 1,560.60 रुपये पर आ गया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 5.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,640 रुपये पर बंद हुआ।
वन मोबिक्विक सिस्टम्स का शेयर कारोबार के दौरान 8.43 प्रतिशत गिरकर 234.40 रुपये पर आ गया। अंत में यह 4.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 244.30 रुपये पर बंद हुआ।
पाइन लैब्स का शेयर कारोबार के दौरान 4.95 प्रतिशत गिरकर 168.75 रुपये पर आ गया और अंत में 4.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 169.75 रुपये पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें- ₹2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर MDR चार्ज का नियम टला! 15 अक्टूबर नहीं, अब इस दिन से हो सकता है लागू?
