विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बच्चों के भविष्य के लिए NEET परीक्षा रद हुई', जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में बोले UPESSC के चेयरमैन प्रशांत कुमार

Published: Fri, 22 May 2026 04:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और UPESSC के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में शिक्षा व्यवस्था पर ...और पढ़ें

बच्चों के भविष्य के लिए NEET परीक्षा रद हुई।

बच्चों के भविष्य के लिए NEET परीक्षा रद हुई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jagran Bharat Education Conclave 2026 में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और UPESSC के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर खुल कर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि बच्चों को देश के आने वाले भविष्य के लिए क्वलिटी टीचिंग की व्यवस्था करें। पहले कई अलग-अलग एजेंसियों के द्वारा शिक्षकों की भर्ती होती थी, अब हमने एक ही तरीके से शिक्षकों की भर्ती की व्यवस्था की है। हमारी जिम्मेदारी है कि पारदर्शी तरीके से शिक्षकों की भर्ती करें,जिससे छात्रों को क्लालिटी टीचर और एजुकेशन मिल सके।

हम इनोवेशन पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं- प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार ने कहा कि हम इनोवेशन पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं। भर्ती के लिए हम यह देखते हैं कि कैसे गोपनीयता बनाए रखें। भर्ती परीक्षा के लिए हम ट्रस्ट बिल्डिंग पर जोर देते हैं। परीक्षा की उत्तर पुस्तिका OMR शीट को हम छात्रों के सामने ही स्कैन मशीन में चेक करते हैं। जिससे के उनका कॉन्फिडेंस बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि हम राज्य स्तर पर ही परीक्षा सेंटर रखते हैं ताकि सुपर विजन बना रहे। स्पेशल यूनिट इसके लिए बहुत पहले से ही काम करती है।

बच्चों के भविष्य के लिए नीट की परीक्षा रद की- प्रशांत कुमार

पेपर लीक के सवाल पर प्रशांत कुमार ने कहा कि कोई भी एजेंसी जो परीक्षा करवाती है, वह यह कोशिश करती है कि ऐसा न हो। इसमें माफिया के अलावा कोचिंग सेंटर्स पर भी नजर रखी जाती है। इस दिशा में एंटी कॉपिंग कानून बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय स्तर पर डायनामिक प्रोसेस होना चाहिए ताकि पेपर लीक न हो।

नीट परीक्षा को रद करने का फैसला बच्चों के भविष्य के लिए सरकार का बहुत अच्छा कदम है। इस पर सरकार पैनी नजर रख रही है।

नियमानुसार शिक्षकों की भर्ती होगी- प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में खाली पदों की भर्ती पर उन्होंने कहा कि खाली पदों के लिए हमने घोषणा कर दी है। भर्ती की प्रक्रिया को नियमानुसार किया जाएगा।

परीक्षाओं में एआई का इस्तेमाल- प्रशांत कुमार

UPESSC के चेयरमैन ने कहा कि परीक्षाओं में अब एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई के बिना कोई परीक्षा संभव नहीं है। टेक्नोलॉजी का पूरा यूज किया जाता है। हर नई परीक्षा में कुछ नया सीखने को मिलता है। हर बात बोर्ड के साथ शेयर करते हैं। और एसओपी भी बनती है।

यह भी पढ़ें- 'नीट यूजी परीक्षा 100 फीसदी एरर फ्री होगी', जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान