विचित्र इत्तेफाकः एक ही जगह एक ही तारीख में तीन हादसे, हर बार बचा भी सिर्फ एक शख्स
इतिहास में इसे सबसे विचित्र इत्तेफाक का नाम दिया गया है। कई लोगों ने तो ह्यू विलियम को भी कभी न डूबने वाले इंसान की संज्ञा दी।
नई दिल्ली [जेएनएन]। हमारे जीवन में कई बार हमें ऐसी घटनाएं सुनने में आती हैं जिन पर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है। जिनमें से एक है वेल्स के तट पर अलग-अलग सालो में तीन जहाजों के साथ घटी एक घटना।इन तीनों घटनाओं की खास बात यह है कि यह तीनों घटनाओं में बहुत ज्यादा समानता देखने को मिलती है। हम यहां विस्तार से तीनों घटनाओँ के बारें में आपको बताते हैं.
दरअसल, 200 सालों की अवधि में, वेल्स के तट पर तीन जहाज एक ही जगह पर चमत्कारी ढ़ंग से नष्ट हो गए थे। इन तीनों जहाज में सवार लोगों में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा और तीनों घटनाओं में जीवित बचे व्यक्ति का नाम एक ही था।
5 दिसंबर, 1664, को वेल्स के मेनई स्ट्रेट में एक जहाज डूब गया। जहाज में सवार सभी 81 यात्रियों में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा। जिसका नाम ह्यू विलियम्स था। इसी तरह अगली घटना 5 दिसंबर 1785 को घटी जिसमें एक जहाज वेल्स मेनई स्ट्रेट में समुद्र में डूब गया और सभी यात्रियों में सिर्फ एक यात्री ही जीवित बचा, उसका नाम भी ह्यू विलियम्स था।
पहली और दूसरी की तरह ही तीसरी घटना भी 5 दिसंबर 1820 को वेल्स के उसी स्थान जिसे मेनई स्ट्रीट कहा जाता है, में उसी प्रकार घटी और और जिसमें बचे व्यक्ति का नाम भी ह्यू विलियम्स ही था।
लेकिन इस घटना का एक एक और स्रोत भी बताया जाता है। वास्तव में ह्यू विलियम्स नामक अकेले बचे हुए लोगों के साथ दो अन्य ब्रिटिश जहाजों का संदर्भ दिया जाता है, सिवाय इसके कि वह घटना 5 दिसंबर की नहीं थी। दरअसल, उन जहाज के मलबे में से एक में वास्तव में दो जीवित व्यक्ति थे, जिनमें एक चाचा और एक भतीजा था, और लोगों ने दोनों को ह्यू विलियम्स नाम दिया था।