Move to Jagran APP

International Women's Day 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भूपेंद्र यादव ने आयुष किट के वितरण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

International Womens Day 2022 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने देशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ आयुष किट के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से जुड़ी कई जरुरी बातें कही।

By Ashisha RajputEdited By: Published: Tue, 08 Mar 2022 11:38 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2022 06:21 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, एएनआइ। आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। देश में इस मौके पर जगह-जगह महिला सम्मान का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं इस बीच, आजादी का अमृत महोत्सव और महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक साथ, एक मंच पर नजर आए। उन्होंने महिला ईंट भट्ठा श्रमिकों एवं बीड़ी कामगारों के स्वास्थ्य व पोषण की जांच एक साथ हेल्थ सप्लीमेंट तथा आयुष किट के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला दिवस पर कहा, 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां मौजूद सभी महिलाओं की तरफ से सभी पुरुषों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं, मोदी सरकार का संस्कार है कि जो महिला अपनों के लिए जीतीं है अपने लिए नहीं, उनके सहयोग में ये सरकार रहती है।'

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) के तहत शुरु किए गए, परिवार के सदस्यों को संवेदनशील बनाने के लिए विशेष जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को परामर्श देने और स्कूल न जाने वाली किशोरियों को रेफर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।' उन्होंने कहा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 4 लाख से अधिक लड़कियों को स्कूल वापस लाने के अपने संकल्प को निश्चित रुप से पूरा करेगा।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने देशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी, उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'साहस, करुणा, प्रतिबद्धता, ये सब और बहुत कुछ के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर , उन सभी महिलाओं को मेरी शुभकामनाएं जो हर दिन प्रयास करती हैं और आगे बढ़ती हैं। आइए महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का उत्सव बनें। महिला दिवस की शुभकामनाएं!'

Koo App

महिला दिवस के उपलक्ष पर ऊर्जावान मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के साथ आज अपने निवास पे ईंट भट्टों और बीड़ी प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं में एनीमिया की जांच हेतु एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की | #InternationalWomensDay2022 #IWD2022

View attached media content - Bhupender Yadav (@byadavbjp) 8 Mar 2022

Koo App

At an International Women’s Day program organised by Confederation of All India Traders, honoured women who have achieved excellence in domestic trade and helped emancipate the female potential thereby inspiring several other young girls to aspire and accomplish their goals.

View attached media content - Smriti Irani (@smritiirani) 7 Mar 2022

Koo App

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर PM #NarendraModi जी ने नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद किया। विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं के साथ सीधा संवाद कर मोदी जी ने ’Women-Led Development’ के संकल्प को बल एवं देश की अन्य महिलाओं को प्रोत्साहन दिया है।

View attached media content - Smriti Irani (@smritiirani) 7 Mar 2022

Koo App

Today we are celebrating the indomitable spirit of womanhood. We honour #NariShakti that is reimagining & redefining power & success. Our Govt. is enabling women find their rightful place in society as key decision-makers creating impact and driving change.

View attached media content - Piyush Goyal (@piyushgoyal) 8 Mar 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.