विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को किया था quarantine, अब जांच रिपोर्ट में पाए गए नेगेटिव

By Nitin AroraEdited By:
Published: Tue, 17 Mar 2020 12:34 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Mar 2020 04:04 PM (GMT+05:30)

कोरोनावायरस संक्रमण के शक में वी मुरलीधरन ने खुद को क्वॉरेंटाइन किया था।

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को किया था quarantine, अब जांच रिपोर्ट में पाए गए नेगेटिव
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को किया था quarantine, अब जांच रिपोर्ट में पाए गए नेगेटिव

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को केरल के त्रिवेंद्रम में क्वॉरेंटाइन कर लिया था(यानी खुद को अलग-थलग कर लिया था) हालांकि, अब जांच के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें उन्हें नेगेटिव पाया गया है। कोरोनावायरस संक्रमण के शक में उन्होंने खुद को क्वॉरेंटाइन किया था। बताया गया कि वी मुरलीधरन ने 14 मार्च को त्रिवेंद्रम में एक चिकित्सा संस्थान में बैठक में भाग लिया था। उस दौरान एक डॉक्टर भी थे, जो स्पेन से लौटे थे, जिन्हें 15 मार्च को COVID 19 संक्रमित पाया गया था। जहां इसके बाद से ही मुरलीधरन ने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया था।

भारत में बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार 12 बजे तक 126 मरीजों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। सबसे पहले कर्नाटक में कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद दिल्ली में फिर आज यानी मंगलवार को महाराष्ट्र तीसरी मौत हुई। भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां 39 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। 24 संक्रमितों के साथ केरल दूसरे नंबर और उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर है। देश में अबतक 13 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।