विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MHA Award: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 29 Oct 2022 04:23 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्रालय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक-2022 की घोषणा करने के लिए ...और पढ़ें

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक।

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय गृह मंत्रालय, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक-2022' की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को 31 अक्टूबर को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये पदक पुलिस सेवा में बेहतर कार्य और उत्कृष्टता को बढावा देने और तनावपूर्ण स्थितियों तथा कठिन इलाकों में अच्छा काम करने वालों को दिया जाता है।

31 अक्टूबर को पदक की होगी घोषणा

बता दें कि एक सप्ताह पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस डिवीजन- I द्वारा जारी एक आधिकारिक आंतरिक आदेश में बताया गया था कि वर्ष 2022 के लिए 'केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक-2022' 31 अक्टूबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित किया जाएगा। इस अवार्ड की घोषणा 31 अक्टूबर की सुबह की जाएगी। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देश में बड़े पैमाने पर रन फार यूनिटी (Run For Unity) कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। सरदार वल्लभभाई पटेल आयरन मैन आफ इंडिया के रूप में भी जाने जाते हैं।

वर्ष 2018 में पदक देने की हुई थी शुरुआत

केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा 23 जुलाई, 2018 को स्थापित 'केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक-2022' पूरे देश में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPO), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है। ये पदक आतंकवाद, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियानों के लिए दिया जाता है।

विशेष अभियानों के लिए मिलते हैं पदक

इस अवार्ड की प्राप्ति के लिए जवानों और अधिकारियों द्वारा किए गए विशेष अभियानों के तीन महीने के भीतर उनके नाम गृह मंत्रालय को भेजा जाता है। सभी नामों को गृह मंत्रालय की समिति ध्यान से देखती है। इस समिति में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक सदस्य होते हैं, इसकी अध्यक्षता गृह सचिव करते हैं।

ये भी पढ़ें: गुजरात में समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी, आज हो सकता है ऐलान

ये भी पढ़ें: महिलाओं के प्रजनन अधिकारों पर उम्र की पाबंदी के खिलाफ याचिका पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस