विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बनेंगे WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, 22 मई को संभालेंगे पद

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 20 May 2020 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 10:13 AM (IST)

विश्व स्वास्थ्य संगठन में भारत का कद बढ़ने जा रहा है। डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अगले चेयमैन बनने जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बनेंगे WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, 22 मई को संभालेंगे पद
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बनेंगे WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष, 22 मई को संभालेंगे पद

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) में भारत का कद बढ़ने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अगले चेयमैन बनने जा रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को यह जिम्‍मेदारी मिलना काफी महत्‍व रखता है। अधिकारियों ने बताया कि हर्षवर्धन 22 मई को पदभार संभाल सकते हैं और वह जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह लेंगे।

बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन जापान के डॉ हिरोकी नकाटानी की जगह लेंगे, जो वर्तमान में 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। अधिकारियों ने कहा कि हर्षवर्धन का चयन 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में किया जाएगा। क्षेत्रीय समूहों के बीच अध्यक्ष का पद एक वर्ष के लिए रोटेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। यह पिछले साल तय किया गया था कि शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले वर्ष के लिए भारत का उम्मीदवार कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष होगा।