बजट में देश के हर वर्ग को सौगात, वित्तमंत्री को बधाई : राजनाथ
नई दिल्ली। आम बजट 2014-15 पेश होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक समग्र बजट है जिसमें देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। किसान, वेतनभोगी, युवा, उद्योगपति, कारोबारी, महिला, बुजुर्ग और पिछड़ा वर्ग, सभी के लिए बेहतर सुविधाएं दी गई हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इस बजट ने नई दिशा की रूपरेखा दी है। 'न्यू वाइब्रेंट इंडिया' के सपने को भी यह बजट बल देने वाला है। इसके साथ बदलाव के लिए नई इच्छाशक्ति नजर आ रही है जो भारतीय अर्थव्यवस्था की वास्तविक क्षमता को दर्शाने वाली होगी। इसके साथ ही वित्तमंत्री ने वित्तिय घाटे को कम करने के लिए कई ठोस उपाय किए हैं।
गृहमंत्री के अनुसार 'स्किल इंडिया' जैसी योजनाएं देश के युवाओं के मनोबल को बढ़ाने वाली हैं। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के जरिए कम पानी वाले खेतों में पानी पहुंचने पर किसानों को लाभ पहुंचेगा साथ ही खाद्य सुरक्षा की दिशा में भी यह एक अहम कदम साबित होगा। विस्थापित कश्मीरियों के पुनर्वास के लिए 500 करोड़ रुपए का आवंटन एक सकारात्मक कदम है। इसके साथ ही देश की पुलिस आधुनिकीकरण के लिए आवंटित तीन हजार करोड़ रुपए देश में पुलिस व्यवस्था के सुधार पर अहम साबित होंगे। राजनाथ सिंह ने आयकर सीमा को दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख करने के फैसले को वेतनभोगियों के लिए बेहतर कदम बताया।