विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आपको जानकारी नहीं है', कन्नड़ भाषा पर कमल हासन के बयान को लेकर सिद्दरमैया का पलटवार, सोशल मीडिया पर फिल्म प्रतिबंध की मांग

Published: Wed, 28 May 2025 04:03 PM (IST)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अभिनेता कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की ...और पढ़ें

कमल हासन के बयान को लेकर सिद्दरमैया ने दिया जवाब
कमल हासन के बयान को लेकर सिद्दरमैया ने दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने एक्टर कमल हासन के कन्नड़ पर दिए विवादित बयान पर टिप्पणी की है। दरअसल चेन्नई में एक फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम में एक्टर ने दावा किया था कि कन्नड़ की उत्पत्ति तमिल से हुई है। उनके इस बयान पर सिद्दरमैया ने प्रतिक्रिया दी है।

सिद्दरमैया ने कहा- कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है। बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है। सिद्दरमैया ने मक्कल निधि मैयम के संस्थापक पर पलटवार करते हुए ये बात कही है। 

वहीं, सोशल मीडिया पर अभिनेता कमल हासन की नई फिल्म 'ठग लाइफ' पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है।

क्या था कमल हासन का बयान?

कमल हसन ने चेन्नई में अपनी फिल्म हज के प्रमोशन के दौरान सबसे पहले कहा था, 'मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा है।' इसके बाद उन्होंने कन्नड़ स्टार शिवराजकुमार पर इशारा करते हुए कहा, ये भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं, क्योंकि आपकी भाषा हमारी भाषा (तमिल) से पैदा हुई है। आपकी भाषा तमिल से ही पैदा हुई है। उनके इस बयान पर कर्नाटक में विवाद शुरू हो गया।

'आपने कन्नड़ भाषा का अपमान किया'

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने उनकी इस टिप्पणाी पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, अहंकार की हदें पार हो गई है, उन्होंने कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं में अभिनय करने वाले एक्टर ने तमिल भाषा के महिमामंडन में अभिनेता शिवराजकुमार को शामिल करके कन्नड़ का अपमान किया है।

येदियुरप्पा ने आगे कहा कि हासन कन्नड़ लोगों की उदारता को भूल गए हैं और कन्नड़ फिल्मों में एक्टिंग करने के बावजूद ऐसी बातें कर रहे हैं। भाजपा नेता ने आगे ये भी कहा कि वो इतिहासकार नहीं हैं जो यह निष्कर्ष निकाल सकें कि किस भाषा ने किस भाषा को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें: DMK के समर्थन से राज्यसभा जाएंगे कमल हासन, एमके स्टालिन ने बनाया उम्मीदवार; जानें कब होगा चुनाव