'AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत एकदम सही स्थान'; UN प्रमुख ने की अर्थव्यवस्था की तारीफ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत को एक सफल उभरती अर्थव्यवस्था बताया, जो वैश्विक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता ...और पढ़ें

UN प्रमुख ने की भारत की सराहना (फोटो- इंटरनेट मीडिया)
HighLights
भारत एक सफल उभरती अर्थव्यवस्था, वैश्विक मामलों में अहम भूमिका।
एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत एकदम सही स्थान।
एआई का लाभ पूरी दुनिया को मिलना चाहिए, गुटेरस का जोर।
पीटीआई, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि भारत एक बहुत सफल उभरती अर्थव्यवस्था है। उसका न केवल ग्लोबल इकोनामी बल्कि वैश्विक मामलों में भी अहम रोल है। यह एआइ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है।
गुटेरस ने एक साक्षात्कार में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का लाभ पूरी दुनिया को मिलना चाहिए न कि केवल विकसित देशों या दो सुपरपावरों यानी महाशक्तियों को। उनका इशारा अमेरिका और चीन की ओर था। उन्होंने भारत को इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह आवश्यक है कि एआइ का विकास सभी के लाभ के लिए हो।
20 फरवरी तक आयोजित होगा एआइ शिखर सम्मेलन
ग्लोबल साउथ के देश भी इसका हिस्सा बनें। 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाला यह उच्चस्तरीय कार्यक्रम वैश्विक दक्षिण में पहला एआइ शिखर सम्मेलन है जो 'लोगों, ग्रहों और प्रगति' के तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है।
सार्वभौमिक उपकरण बनाना आवश्यक
गुटेरस ने कहा कि एआइ को मानवता के लाभ के लिए एक सार्वभौमिक उपकरण बनाना आवश्यक है। उन्होंने भारत की भूमिका को उजागर करते हुए कहा कि यह शिखर सम्मेलन एआइ की सभी संभावनाओं और जोखिमों पर गहन चर्चा का अवसर प्रदान करेगा।
पीएम मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक
गुटेरस ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हालिया व्यापार समझौता अच्छा उदाहरण है, जो उभरती अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका को मजबूत करता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत आने को लेकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि दुनिया में भारत के योगदान अहम है और वह नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।
साथ ही कहा कि भारत की विविधता और संस्कृति के कारण भारत में आना हमेशा अद्भुत होता है।
यह भी पढ़ें- AI के क्षेत्र में भारत का दबदबा, OpenAI के सीईओ ने बताया इंडिया की बड़ी ताकत; जमकर की सराहना
