Move to Jagran APP

मुंबई: UK की विदेश मंत्री ने होटल ताज में 2008 आतंकी हमले के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि

भारत आईं ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने आज मुंबई का दौरा किया। वहां वे ताज होटल भी गईं और वहां 2008 में हुए आतंकी हमले के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा को लेकर भारत-ब्रिटेन मिलकर काम कर रहे हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:37 PM (IST)
मुंबई के ताज होटल में आतंकी हमले के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि

 मुंबई, एएनआइ। ब्रिटेन (UK) की विदेश मंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) ने शनिवार को मुंबई का दौरा किया। वहां विदेश मंत्री ट्रस ताज होटल गईं और 2008 में हुए आतंकी हमले के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वहां स्मारक पर फूल भी अर्पित किए। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thakrey) से भी मुलाकात की। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी।

loksabha election banner

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्रस ने लिखा, '2008 आतंकी हमले में जिन लोगों की जान चली गई उनकी याद में मैंने आज मुंबई में ताज महल पैलेस होटल में फूलमाला अर्पित किया। हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। दोनों देशों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटेन और भारत एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'

वहीं आदित्य ठाकरे ने ट्रस के साथ  मुलाकात की तस्वीरों को ट्वीट किया और बताया कि इस साल दूसरी बार वे ब्रिटेन की विदेश मंत्री से मिल रहे हैं। 

नई दिल्ली से आज मुंबई पहुंची ट्रस ने कहा कि उनके इस भारत दौरे का मकसद ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत रणनीति के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ मजबूत सुरक्षा और रक्षा संबंध बनाना है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और भारत के बीच घनिष्ठ रक्षा और सुरक्षा साझेदारी गहरे आर्थिक संबंधों को रेखांकित करती है और दोनों देशों के साथ-साथ व्यापक क्षेत्र को भी सुरक्षित बनाती है। उन्होंने कहा, 'हमारे समुद्री और व्यापार मार्गों को सुरक्षित बनाने की जरूरत है। साथ ही हमारे हितों को बचाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की आवश्यकता है।'

भारत दौरे के दौरान ट्रस ने विदेश मंत्री (EAM) एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) समेत कई शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.