एनटीए ने बढ़ाई यूजीसी नेट आवेदन की अंतिम तिथि, अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के आवेदन की अंतिम तिथि छात्रों की मांग पर बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

यूजीसी नेट आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर की।
HighLights
यूजीसी नेट आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी।
अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन।
छात्रों की मांग पर एनटीए का फैसला।
अरविंद पांडेय, नई दिल्ली। विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक बनने की पात्रता सहित जूनियर रिसर्च फेलोशिप व पीएचडी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा यूजीसी नेट के दिसंबर सत्र के लिए अब 31 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। छात्रों की मांग को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) ने आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। जो 28 अक्टूबर को ही समाप्त हो रही है।
ऐसे में बगैर किसी विलंब शुल्क दिए छात्र अब 31 अक्टूबर को रात 11.50 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। एनटीए के मुताबिक यूजीसी नेट के लिए अब तक वैसे 8.78 लाख से अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन कराए है हालांकि इनमें से 6.92 लाख से फीस चुकाने के लिए आवेदन से जुड़ी सारी प्रक्रिया पूरी है, जबकि 1.86 लाख से अधिक ऐसे छात्र है, जिनमें से कुछ न फीस नहीं चुकाई, तो कुछ के आवेदनों में फोटो आदि प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।
ऐसे में एनटीए ने ऐसे सभी आवेदकों से जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है। यूजीसी नेट के लिए किए जा रहे आवेदन में यह तेजी 25 अक्टूबर के बाद आयी है, जब यूजीसी ने आवेदकों से अंतिम तारीख की इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन करने की अपील की। इसके बाद से 3.35 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किए है। गौरतलब है कि 25 अक्टूबर तक सिर्फ 5.50 लाख ने ही रजिस्ट्रेशन कराए थे।
